Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 06:03 PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस Lucy Hale इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें लॉस एंजेलिस में विजुअल आर्टिस्ट फिलिप लोपेज के साथ कॉफी डेट पर देखा गया। इस दौरान उनकी उंगली में पहनी एक अंगूठी ने सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है। अब उनकी...
लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड एक्ट्रेस Lucy Hale इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें लॉस एंजेलिस में विजुअल आर्टिस्ट फिलिप लोपेज के साथ कॉफी डेट पर देखा गया। इस दौरान उनकी उंगली में पहनी एक अंगूठी ने सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
36 वर्षीय एक्ट्रेस बुधवार को लॉस एंजेलिस के एक कैफे में फिलिप लोपेज के साथ नजर आईं। दोनों को कैफे के अंदर काफी करीब बैठकर बातचीत करते देखा गया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे शुरू हुई, लेकिन उनकी बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा।

लूसी हेले ने इस मौके पर कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। उन्होंने ढीली डेनिम पैंट के साथ ग्रे हूडी पहनी और उसके ऊपर ब्लू डेनिम जैकेट कैरी की। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक स्नीकर्स पहने और बालों को सिंपल अपडू में बांधा। साथ ही उन्होंने छोटे इयररिंग्स और स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाए थे।

सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रिंग फिंगर में पहनी सिल्वर बैंड को लेकर हो रही है। इसी अंगूठी को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या लूसी ने सगाई कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि पिछले साल उनका नाम नेटफ्लिक्स स्टार हैरी जौसी के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन उस रिश्ते को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल लूसी हेले और फिलिप लोपेज की यह कॉफी डेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।