ओसीओला के साथ के साथ इवेंट में स्पॉट हुए जॉन हैम, पत्नी के कंधे पर हाथ रख दिए जबरदस्त पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 05:18 PM

john hamm spotted at the event with wife osceola

हॉलीवुड एक्टर और द मॉर्निंग शो फेम जॉन हैम इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी पत्नी ओसीओला अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिए, जिसकी तस्वीरें...

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड एक्टर और द मॉर्निंग शो फेम जॉन हैम इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी पत्नी ओसीओला अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो ओसीओला ने व्हाइट कलर का बेल्टेड हॉल्टर कैटसूट पहना, जिसमें चेस्ट एरिया पर कट-आउट डिजाइन था। अपने 5 फीट 11 इंच लंबे स्लिम फिगर के साथ ओसीओला बेहद कॉन्फिडेंट और एलिगेंट दिखीं।

 

PunjabKesari
वहीं जॉन हैम भी इस दौरान ब्लैक कोट-पैंट में काफी डैशिंग लगे। दोनों रेड कार्पेट पर मीडिया के कैमरों के लिए जबरदस्त पोज देते दिखे।

PunjabKesari


 जॉन और ओसीओला की लव स्टोरी

बता दें, जॉन हैम और ओसीओला की मुलाकात साल 2013-2014 के बीच AMC के पॉपुलर शो मैड मेन के सातवें सीजन के फिनाले के दौरान हुई थी। उस वक्त जॉन हैम, फिल्म निर्माता और लेखक जेनिफर वेस्टफेल्ट के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, 18 साल लंबे इस रिश्ते का अंत साल 2015 में हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिश्ता इसलिए टूट गया क्योंकि जॉन का व्यवहार धीरे-धीरे पार्टनर से ज्यादा मैनेजर या माता-पिता जैसा हो गया था।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 में जॉन हैम को पहली बार मैसाचुसेट्स में जन्मीं ओसीओला के साथ एक कॉफी शॉप से निकलते हुए देखा गया था। हालांकि, दोनों ने 2022 तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और उसी साल रेड कार्पेट पर एक कपल के रूप में नजर आए।

करियर फ्रंट पर भी व्यस्त हैं जॉन हैम

वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन हैम इन दिनों Apple TV+ की चर्चित सीरीज Your Friends & Neighbors को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस सीरीज को दूसरे सीजन की रिलीज से पहले ही तीसरे सीजन के लिए भी रिन्यू कर दिया गया है। सीरीज का दूसरा सीजन 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!