Edited By suman prajapati, Updated: 06 Feb, 2025 04:36 PM
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का आज बर्थडे है। 6 फरवरी को नोरा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने बर्थडे लुक की खूबसूरत झलकिया सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे उनके फैंस का दिल धड़क उठा है। नोरा का यह लुक बेहद...
मुंबई. बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का आज बर्थडे है। 6 फरवरी को नोरा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने बर्थडे लुक की खूबसूरत झलकिया सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे उनके फैंस का दिल धड़क उठा है। नोरा का यह लुक बेहद स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। तो आइए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर..
नोरा फतेही ने बर्थडे लुक के लिए ब्लैक कलर का थाई हाई स्लिट बॉडीकोन गाउन चुना, जो उनके लुक और फिगर को और भी आकर्षक बना रहा था।
खुले बाल, बोल्ड मेकअप, मैचिंग ज्वेलरी और ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इस गॉर्जियस लुक के साथ उन्होंने लग्जरी कार के सामने पोज दिए और फैंस का दिल जीत लिया।
इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन का व्यवहार," जो उनके फैंस के बीच वायरल हो गया। हर तस्वीर में नोरा कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।
उनकी मिलियन डॉलर स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए, जिससे फैंस की धड़कनें तेज हो गईं। फैंस नोरा के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।