बिग बॉस 19: अशनूर और अभिषेक की बढ़ती दोस्ती पर अमाल-मलिक का बड़ा बयान, बोले – ‘सब एक्टिंग है’

Edited By Rahul Rana, Updated: 11 Oct, 2025 12:47 PM

bigg boss 19 amaal malik make a big statement on ashnoor and abhishek s growing

बिग बॉस 19 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और मतभेदों का सिलसिला जारी है। इस बार चर्चा का विषय बनी है अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती, जो घर में नए-नए रंग दिखा रही है। 21 साल की अशनूर के साथ अभिषेक की बढ़ती नजदीकियां न केवल घरवालों के बीच...

बॉलीवुड तड़का: बिग बॉस 19 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और मतभेदों का सिलसिला जारी है। इस बार चर्चा का विषय बनी है अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती, जो घर में नए-नए रंग दिखा रही है। 21 साल की अशनूर के साथ अभिषेक की बढ़ती नजदीकियां न केवल घरवालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं, बल्कि इससे जुड़े कुछ विवाद भी सामने आए हैं।

अभिषेक-अशनूर के बीच किचन को लेकर बहस
बिग बॉस के घर में रसोई की जिम्मेदारी लेकर हुए विवाद ने अभिषेक और अशनूर के बीच असहजता पैदा कर दी थी। जब भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने खाना बनाने से इनकार किया, तो अभिषेक ने आगे बढ़कर खाना बनाने की जिम्मेदारी ली। अशनूर ने भी खुद को कुकिंग टीम का हिस्सा बताया और अभिषेक की मदद की। लेकिन जब अभिषेक ने पूरा खाना बनाया, तो अशनूर ने इस बात पर जोर दिया कि वह भी किचन ड्यूटी में शामिल हैं, जिससे अभिषेक नाराज हो गए। हालांकि, बाद में दोनों ने बातचीत कर अपने मतभेद सुलझा लिए।

अमाल मलिक ने जताई दोस्ती पर शक
घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की नजरों में अभिषेक-अशनूर की दोस्ती थोड़ी संदिग्ध लग रही है। खासकर अमाल मलिक ने इस जोड़ी की दोस्ती को पूरी तरह से नकली बताया। अमाल ने कहा, "यह सब एक टीवी शो है। ये लोग सिर्फ दर्शकों को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं। भारतवासी भी इतने भोले नहीं हैं कि इन सबको सच्चा मान लें।" अमाल की इस टिप्पणी के बाद नीलम गिरी ने भी कहा,"यहां सब एक्टिंग कर रहे हैं, मेकअप लगाकर और कैमरे के सामने खुद को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं।"

घरवालों की नाराज़गी और फैंस की प्रतिक्रिया
अशनूर और अभिषेक के बीच बढ़ती नजदीकियां घर के कई सदस्यों को नागवार गुजर रही हैं। अमाल, नीलम और फरहाना सहित कई कंटेस्टेंट्स इस दोस्ती को सिर्फ शो का हिस्सा मान रहे हैं और इसे असली नहीं बता रहे। घर के कई लोग इन दोनों की दोस्ती पर ताने कसते नजर आ रहे हैं। फिर भी, इन सब के बावजूद अभिषेक और अशनूर का साथ टूटता नहीं दिख रहा। दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन जारी रखा है और घर के तानों को नजरअंदाज किया है। वहीं, बाहर के दर्शकों और फैंस को इनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। फैंस उनकी नोकझोंक और मस्ती को शो की एक बेहतरीन विशेषता मानते हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!