Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Apr, 2021 12:48 PM

बी-टाउन की हसीनाओं का एयरपोर्ट लुक हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करता है।इन हसीनाओं का लुक जितना स्टाइलिश होता है उतना ही कंंम्फर्टेबल भी होता है। हाल ही में पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। शहनाज बीते कई...
मुंबई: बी-टाउन की हसीनाओं का एयरपोर्ट लुक हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करता है।इन हसीनाओं का लुक जितना स्टाइलिश होता है उतना ही कंंम्फर्टेबल भी होता है। हाल ही में पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।
शहनाज बीते कई दिनों से कनाडा में एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ शूटिंग कर रही थी। वहीं अब वह मुंबई लौट आई हैं और उन्हें रविवार सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान शहनाज का Boss Babe Look फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है।

लुक की बात रें तो शहनाज ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग लैदर जैकेट और फ्लेयर्ड पैंट में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शहनाज ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है।

हांलांकि मीडिया के कहने पर उन्होंने थोड़ी देर के लिए अपना मास्क जरूर हटाया। शहनाज की ये एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही पंजाबी फिल्म हौंसला रख में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे हैं। यह फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हैबिट साॅन्ग में नजर आएंगी।

