'भाबीजी घर पर हैं!' के राइटर मनोज संतोषी की हालत गंभीर, कविता कौशिक बोलीं- 'दुआ करें'

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Feb, 2025 10:49 AM

bhabiji ghar par hai writer manoj critical condition reveal kavita kaushik

'भाबीजी घर पर हैं!' और 'हप्पू की उल्टन पलटन' जैसे टीवी शोज के राइटर मनोज संतोषी इस समय हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। वह  एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।उन्होंने शो F.I.R के भी कुछ एपिसोड्स लिखे थे जिसमें कविता कौशिक लीड रोल में थीं। ऐसे में कविता ने एक...

मुंबई: 'भाबीजी घर पर हैं!' और 'हप्पू की उल्टन पलटन' जैसे टीवी शोज के राइटर मनोज संतोषी इस समय हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। वह  एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।उन्होंने शो F.I.R के भी कुछ एपिसोड्स लिखे थे जिसमें कविता कौशिक लीड रोल में थीं। ऐसे में कविता ने एक पुराना वीडियो शेयर कर मनोज संतोषी की गंभीर हालत के बारे में बताते हुए फैंस से कहा कि वो उनके लिए दुआ करें।

PunjabKesari

कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनोज संतोषी का जो वीडियो शेयर किया उसमें वह दोस्तों के लिए गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ कविता कौशिक ने लिखा- 'जिस राइटर ने पूरे देश को दशकों तक हंसाया है वो आज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। आप इन्हें 'भाबीजी घर पर हैं!', 'हप्पू की उल्टन पलटन', 'जीजाजी छत पर हैं', 'मैडम मे आई कम इन' के राइटर के तौर पर जानते होंगे। इन्होंने F.I.R, 'यस बॉस' और कुछ और कॉमेडी शोज के भी एपिसोड्स लिखे।'

PunjabKesari

कविता कौशिक ने आगे लिखा- 'आज मैं आप सबसे मनोज संतोषी के लिए दुआ करने को कह रही हूं। वो हॉस्पिटल में हैं और उनका लीवर बुरी तरह खराब है। बिनायफर कोहली और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के लिए लड़ रही है। प्लीज इस बेहतरीन इंसान के लिए प्रार्थना करें। शिल्पा शिंदे को सलाम कि वो उनकी देखभाल कर रही हैं। चलिए सभी मिलकर उनके लिए दुआ करें कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। वह कई और साल तक ऐसे ही शोज लिखते रहें। दुनिया को उनका और अधिक टैलेंट देखने को मिले। काश! इस टीम को अपना दोस्त खोना न पड़े।'

PunjabKesari

बता दें कि मनोज संतोषी एक जाने-माने लेखक हैं जिन्होंने ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजाजी छत पर है’, ‘मे आई कम इन मैडम?’, ‘तेरा मेरा टेढ़ा मेढ़ा’, ‘लगे रहो चाचू’ और ‘मैडम की पाठशाला’ जैसे कई शो लिखे हैं। शो के लिए लिखने के अलावा, मनोज ने ‘होटल ब्यूटीफुल’ और ‘तेरा मेरा टेढ़ा मेढ़ा’ में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!