Edited By Mehak, Updated: 21 Mar, 2025 07:06 PM

मुनमुन दत्ता टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। मुनमुन का यह किरदार दर्शकों के बीच बहुत ही मशहूर है और उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके साथ ही, मुनमुन...
बाॅलीवुड तड़का : मुनमुन दत्ता टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। मुनमुन का यह किरदार दर्शकों के बीच बहुत ही मशहूर है और उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
इसके साथ ही, मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी हर पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है।

हाल ही में, मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने एक सिजलिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मुनमुन व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने शर्ट के बटन खोले हैं और कैमरे के सामने खूबसूरत और बोल्ड पोज़ दिए हैं।

उनका लुक खुले कर्ली बालों और सटल मेकअप के साथ पूरी तरह से परफेक्ट लग रहा है।

मुनमुन की इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है और उनके फैंस भी इस हसीन अवतार को देखकर बेहद खुश हैं।

कुछ फैंस ने उन्हें अति सुंदर कहा, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें मून स्टार भी बुलाया। इन तस्वीरों के साथ मुनमुन ने व्हाइट और ब्लैक हार्ट इमोजी का कैप्शन दिया है।

मुनमुन दत्ता ने टीवी इंडस्ट्री में 2004 में डेब्यू किया था और उनका पहला शो 'हम सब बाराती' था। इसके बाद, वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार से और भी ज्यादा मशहूर हो गई थी ।