पापा की बाहों में यूं छोटी से बड़ी हुईं अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी बर्थडे पर शेयर की दिल छू जाने वाली तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Aug, 2024 04:53 PM

athiya shared her childhood and wedding photos on father suniel shetty birthday

सुनील शेट्टी बॉलीवुड की वो हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्म दी हैं। आज 11 अगस्त को एक्टर के बर्थडे पर फैंस से लेकर करीबी उन्हें खूब शुभकामनाएं...

बॉलीवुड तड़का टीम. सुनील शेट्टी बॉलीवुड की वो हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्म दी हैं। आज 11 अगस्त को एक्टर के बर्थडे पर फैंस से लेकर करीबी उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अथिया शेट्टी ने भी अपने पिता सुनील शेट्टी के खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। पिता के लिए उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पिता सुनील शेट्टी के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपनी बेटी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त, बेस्ट पिता और सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू, आपसे हर दिन सीखने का सौभाग्य मिला। 

PunjabKesari

 

इसके बाद अथिया ने दूसरी फोटो में अपने पिता के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की , जिसमें वह सुनील शेट्टी की गोद में बैठे नजर आ रही हैं।

अथिया के अलावा उनके भाई अहान शेट्टी ने भी अपने पिता सुनील शेट्टी  को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे पापा। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी कई स्टार्स दिग्गज एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!