2 साल से ज्यादा नहीं चलेगी Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी! ज्योतिष ने की भविष्यवाणी

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Oct, 2024 06:56 PM

astrologer predicts sonakshi sinha zaheer marriage will break in just 2 years

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल एक दूजे संग हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता नजर आ रहा है, जिसमे एक एस्ट्रोलॉजर...

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल एक दूजे संग हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता नजर आ रहा है, जिसमे एक एस्ट्रोलॉजर सोनाक्षी सिन्हा की मैरिड लाइफ को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं।

 

वीडियो में एस्ट्रोलॉजर सुशील कुमार सिंह को देखा जा सकता है। वह एक पॉडकास्ट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और उनके शादीशुदा जीवन को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि "सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली में यह शादी 2 साल से ज्यादा चलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।" 

 

एस्ट्रोलॉजर ने आगे कहा कि "सोनाक्षी सिंह का जो माथा है वह बहुत ऊंचा है, बाल यहां गए हैं। ऐसा माथा वैवाहिक सुख प्रदान नहीं करता है। जहीर इकबाल की आंखें भी अलग है। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली में टाइम तो मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी विद्या में टाइम की कोई जरूरत नहीं है।" 

 

एस्ट्रोलॉजर ने यह भी कहा कि "जो मुझे सोनाक्षी सिन्हा की डेट ऑफ़ बर्थ पता है उसके हिसाब से उनका शादी के बाद जहीर इकबाल से एक संतान होगी। दोनों की शादी में बहुत विवाद भी दिखता नजर आ है। यह शादी 2 साल से ज्यादा चलती हुई नजर नहीं आती है।"
अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स के इस पर खूब कमेंट्स सामने आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को ज्योतिष की यह बात सुनकर झटका लगा है और वे एस्ट्रोलॉजर को ट्रोल कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!