बर्गर, फ्राइज और प्यार का साथ...शादी के 7 साल होने पर अनुष्का ने विराट संग ऐसे बिताया दिन, 'विरुष्का' की सादगी ने जीता दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Dec, 2024 11:20 AM

anushka sharma virat kohli spend best day ever in brisbane enjoy burgers fries

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति-क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को 11 दिसंबर को 7 साल हुए। इस खास दिन पर पहले जहां विरुष्का ने शाॅपिंग की। वहीं अब शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति-क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को 11 दिसंबर को 7 साल हुए। इस खास दिन पर पहले जहां विरुष्का ने शाॅपिंग की।

 

PunjabKesari

वहीं अब  शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में अनुष्का ने अपने टेस्टी खाने की एक तस्वीर शेयर की जिसमें बर्गर और फ्राइज थे। उन्होंने बस इतना लिखा- 'अब तक का सबसे अच्छा दिन (नीला दिल वाला इमोजी)।' अनुष्का ने अपनी और विराट की एक सेल्फी भी पोस्ट की। फोटो में दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए और मुस्कुराते हुए नजर आए।

PunjabKesari

 

फोटो के लिए पोज देते समय विराट ने फ्राई पकड़ रखी थी। अपने डे आउट के लिए अनुष्का ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। वह क्यूट सा हेडबैंड पहने भी नजर आईं। विराट नीली टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए। उन्होंने लाल टोपी भी पहनी थी। अनुष्का ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'बैंडिट एंड चिली।'

PunjabKesari

 अनुष्का और विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में हैं। विराट मौजूदा 2024-25 टेस्ट सीजन में खेल रहे हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाला है। अनुष्का को पिछले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए ऑप्टस स्टेडियम में देखा गया था। जैसे ही विराट ने अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक बनाया, अनुष्का को गर्व के साथ तालियां बजाते हुए देखा गया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!