स्टाइलिश लुक में पति संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, विराट ने फैंस को ऑटोग्राफ देकर जीत लिया दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Dec, 2025 02:24 PM

anushka sharma spotted at airport with her husband virat kohli in stylish look

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ बॉलीवुड और खेल जगत के चहेते कपल हैं, बल्कि वो पूरी दुनिया के ही पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा ही अपनी लविंग केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। वहीं, हाल ही में इस पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट...

मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ बॉलीवुड और खेल जगत के चहेते कपल हैं, बल्कि वो पूरी दुनिया के ही पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा ही अपनी लविंग केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। वहीं, हाल ही में इस पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान खींचते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान विराट ने फैन को अपने ऑटोग्राफ भी दिए।

PunjabKesari
एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का दोनों ही बेहद कैजुअल और कंफर्टेबल अंदाज में नजर आए।

PunjabKesari

विराट कोहली ने व्हाइट पैंट के साथ फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए काफी हैंडसम लगे। उनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक फैंस को खूब पसंद आया।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा भी डेनिम और शर्ट के साथ गॉगल्स लगाए नजर आईं। उनका यह सादा लेकिन स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा रहा है। बिना किसी तामझाम के अनुष्का का यह एयरपोर्ट लुक एक बार फिर ट्रेंड करने लगा है।

PunjabKesari

एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया को पोज देने के बजाय सादगी से आगे बढ़ना पसंद किया, जो फैंस को और भी ज्यादा पसंद आया।

PunjabKesari

 

फैन को दिया ऑटोग्राफ

इस दौरान विराट कोहली का दिल जीत लेने वाला अंदाज भी देखने को मिला। एयरपोर्ट पर मौजूद एक फैन को उन्होंने रुककर ऑटोग्राफ दिया, जिससे वहां मौजूद लोग और भी उत्साहित नजर आए।

PunjabKesari

जैसे ही विराट और अनुष्का की एयरपोर्ट तस्वीरें सामने आईं, वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कपल की केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके स्टाइल की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!