Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Feb, 2025 02:28 PM

बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट कर रहे हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ कंटेस्टेंट्स का गेम दर्शकों को पसंद आता है, बल्कि होस्ट अमिताभ बच्चन की उत्सुकता और उनके अनसुने किस्से दर्शकों को हैरान कर देते...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट कर रहे हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ कंटेस्टेंट्स का गेम दर्शकों को पसंद आता है, बल्कि होस्ट अमिताभ बच्चन की उत्सुकता और उनके अनसुने किस्से दर्शकों को हैरान कर देते हैं। हाल ही के एपिसोड में हॉटसीट पर कोलकाता के रहने वाले मित्रभा गुहा बैठे। उनके नाम देश के 72वें ग्रैंड चेसमास्टर का टाइटल है। मित्रभा गुहा ने साल 2004 में शतरंत की चैंपियनशिप में हिस्सा लेना शुरू किया था और धीरे-धीरे कई रिकॉर्ड बनाए।
अमिताभ ने मित्रभा के साथ खेल की शुरुआत की। इस दौरान वह चींटी से बनाई चटनी के बारे में सुन शॉक्ड रह गए।दरअसल गेम खेलते हुए जब मित्रभा गुहा 'सुपर संदूक' के पड़ाव तक पहुंचे, तो उन्होंने 9 सवालों को एकदम सही जवाब दिया। उन्होंने 90 हजार रुपये की रकम जीती और अपनी 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन भी जिंदा कर ली। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे 6 लाख 40 हजार के लिए सवाल पूछा। यह सवाल था- ओडिशा में बनी सिमिलिपाल काई चटनी जिसे GI टैग प्राप्त है इनमें से किससे बनाई जाती है?

मित्रभा गुहा ने ऑप्शन A- लाल बुनकर चीटियां, चुना, जोकि सही जवाब था। यह सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए कि लाल चींटी से चटनी बनाई जाती है। वह बोले- 'खाने के बाद काट ले अंदर तो? ये हमको बहुत अजीब लग रहा है चींटी का चटनी। पहली बार सुना ये तो।'
बता दें कि लाल चींटी की चटनी को ओडिशा में बड़े चाव से खाया जाता है। इस चटनी को 'रेड वीवर एंट' से बनाया जाता है। इससे बनी चटनी को काई चटनी कहा जाता है।