एक्ट्रेस पैट उगवू का 35 की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Feb, 2025 02:59 PM

actress pat ugwu dies at the age of 35

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। नाइजीरिया की उभरती हुई एक्ट्रेस पैट उगवू का निधन हो गया। उनकी अचानक मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को भी गहरे शोक में डुबो दिया है। उनकी मौत की खबर सुनते ही...

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। नाइजीरिया की उभरती हुई एक्ट्रेस पैट उगवू का निधन हो गया। उनकी अचानक मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को भी गहरे शोक में डुबो दिया है। उनकी मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 
पैट उगवू का निधन महज़ 35 साल की उम्र में हो गया। उनके निधन की जानकारी सबसे पहले उनके करीबी दोस्त और अभिनेता एमेका ओकोये ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले बहन। पैट उगवू… क्या अब हम कभी एक साथ काम नहीं कर पाएंगे? तुम क्यों यों चली गई? भगवान आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।"

पैट उगवू की मृत्यु के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, और न ही परिवार ने इस बारे में कोई बयान जारी किया है। हालांकि, उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके दोस्त, सहकर्मी और फैंस भी गहरे सदमे में हैं। 

3 साल पहले हुआ था पिता का निधन

पैट उगवू के जीवन में एक और बड़ा सदमा उनके पिता के निधन के रूप में था, जब तीन साल पहले उनके पिता एवेरिस्टस उगवू का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद पैट काफी गहरे दुख में डूबी हुई थीं और सोशल मीडिया पर समय-समय पर उन्होंने अपनी भावनाओं का इज़हार किया था। वह हमेशा अपने पिता को याद करती थीं और उनके बिना जीवन के संघर्षों को व्यक्त करती थीं। तीन साल पहले पिता के जाने के बाद अब उनकी अपनी मौत ने उनके परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!