Edited By Smita Sharma, Updated: 10 May, 2025 01:00 PM

फिल्म 'आयशा,'काई पो चे' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के जरिए लोगों के दिलों पर छाने वाली एक्ट्रेस अमृता पुरी मुंबई एक लग्जरी अपार्टमेंट की मालकिन बन गई है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से मुंबई शहर में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। अमृता पुरी ने ये...
मुंबई: फिल्म 'आयशा,'काई पो चे' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के जरिए लोगों के दिलों पर छाने वाली एक्ट्रेस अमृता पुरी मुंबई एक लग्जरी अपार्टमेंट की मालकिन बन गई है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से मुंबई शहर में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। अमृता पुरी ने ये घर अपने पिता आदित्य पुरी और मां के साथ शहर की फेमस जगह वर्ल्ड वन में घर खरीदा है।
यह अपार्टमेंट लगभग 5,446.53 वर्ग फीट के शानदार एरिया में बना हुआ है। खबरों के अनुसार इस घर की कीमत करीब 37 करोड़ बताई जा रही है। घर से शहर का सुंदर नजारा दिखाई देता है और इसमें कई तरह की लग्जरी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता पुरी ने इस घर के लिए 2.22 करोड़की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए का पंजीकरण शुल्क दिया है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस से पहले अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर समेत कई स्टार्स यहां घर खरीद चुके हैं।

अमृता पुरी ने सोनम कपूर के साथ फिल्म 'आयशा' से करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया था। सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा कई बार दिखा चुकी हैं।