तस्वीरेंः सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, फिल्म नीति के संबंध में हुई चर्चा

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jun, 2025 10:11 AM

suniel met uttarakhand cm pushkar singh dhami discussed about film policy

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच बीते मंगलवार, 10 जून को एक्टर ने देहरादून में  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच बीते मंगलवार, 10 जून को एक्टर ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
 
सीएम धामी से मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने राज्य की फिल्म नीति के बारे में चर्चा की। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों किसी बात पर चर्चा करते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘देहरादून में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश की फिल्म नीति के संबंध में चर्चा भी हुई।’


   
इस दौरान सुनील शेट्टी ने अपने आगामी प्रोजक्ट्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा उनकी आने वाली फिल्म  'वेलकम टू द जंगल' है। साथ ही उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' बन रही है या नहीं, उन्हें नहीं पता।  

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में 'केसरी वीर' फिल्म में देखा गया था। प्रिंस धीमान द्वार निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील शेट्टी की आगामी फिल्में 'द लीजेंड ऑफ सोमनाथ', 'हंटर 3' हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!