Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Jun, 2025 11:09 AM

टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर बीते काफी समय से खबरों में बने हैं। जहां पहले राम कपूर ने अपने गजब ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया। फिर उनके नए शो Mistry ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब राम कपूर ने शानदार एसयूवी खरीदी है।
मुंबई: टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर बीते काफी समय से खबरों में बने हैं। जहां पहले राम कपूर ने अपने गजब ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया। फिर उनके नए शो Mistry ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब राम कपूर ने शानदार एसयूवी खरीदी है।
जी हां, राम कपूर नई लेम्बोर्गिनी उरुस SE के मालिक बन गए हैं जिसकी कीमत कथित तौर पर करोड़ों रुपये है। राम की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। मालूम हो कि उरुस का ये लेटेस्ट वर्जन भारत में 2024 में लॉन्च किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, Urus SE को लेम्बोर्गिनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में एक है। इस बार जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है कार का आकर्षक कस्टमाइजेशन। Ram Kapoor ने जो कलर चुना है वो शानदार है। इसके बाहरी हिस्से के लिए वर्डे गेआ (मैट ऑलिव ग्रीन) पेंट चुना है और बोल्ड ऑरेंज एक्सेंट के साथ ब्लैक लेदर इंटीरियर।

लग्जरी कार की कितनी है कीमत?
एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस कार की कीमत 4.57 करोड़ से ज्यादा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये एसयूवी 5.21 करोड़ है।

