Edited By suman prajapati, Updated: 02 Sep, 2025 12:13 PM

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए जाते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी...
मुंंबई. भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए जाते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किए और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो अब वायरल हो रही हैं।
मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने पहुंची अक्षरा का इस दौरान ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। उन्होंने लाल चुनरी वाली साड़ी पहनी थी और इसके साथ हल्का मेकअप किया था। तस्वीरों में वह माता रानी के सामने हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह मां विंध्यवासिनी की आरती करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा: "माई तू सब जानेलू, हाथ थामे रखीह..."

अक्षरा सिंह के इस भक्ति से भरे रूप को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि वो ग्लैमर से ज़्यादा इस रूप में सुंदर लग रही हैं।
बता दें, अक्षरा सिंह का करियर पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कुछ विवादों के बाद उन्होंने खुद को संभाला और फिर से मजबूत वापसी की है। उनके इस भक्ति भरे पल को देख लोग उन्हें दुआएं दे रहे हैं।