गोवा के समंदर किनारे करीना के भाई ने रचाई क्रिश्चन वेडिंग,,व्हाइट गाउन पहन अलेखा बनी सबसे सुंदर दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jan, 2025 11:31 AM

aadar jain christian wedding with alekha advani in goa

बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार यानि कपूर खानदान में आलिया भट्ट के बाद नई बहुरानी की एंट्री हो गई है। करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी रचा ली है। लव बर्ड्स ने गोवा के समंदर किनारे क्रिश्चियन...


मुंबई: बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार यानि  कपूर खानदान में आलिया भट्ट के बाद नई बहुरानी की एंट्री हो गई है। करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी रचा ली है।

PunjabKesari

लव बर्ड्स ने गोवा के समंदर किनारे  क्रिश्चियन रीति- रिवाजों से शादी की।अब उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला तो नई नवेली दुल्हनिया  का गाउन में कातिलाना रूप कमाल का लगा। 

PunjabKesari

अलेखा स्टाइलिश वाइट गाउन को पहन परिवार की सबसे सुंदर बन गईं। उन्होंने स्ट्रैपलेस गाउन पहना। जिसे कॉरसेट स्टाइल एकदम बॉडी फिटेड बनाया,तो घुटनों के पास से इसमें फ्लेयर्स ऐड की। जहां अपर पोर्शन को वाइट कढ़ाई से हैवी लुक दिया, तो फ्रिल्स से फ्लोइ लुक मिला। 

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने फ्लोरल लेंथ वेल ने वेडिंग लुक को कंप्लीट कर दिया। स्ट्रैपलेस गाउन को स्टाइलिश लुक अलेखा की पर्ल डीटेलिंग स्लीव्स से मिला।

PunjabKesari


 उन्होंने पर्ल वाला स्टाइलिश चोकर, ईयररिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया। वहीं बालों को साइड पार्टीशन के साथ उन्होंने सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा।

PunjabKesari

दूसरी ओर व्हाइट शर्ट के साथ आइस ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स में आदर का अंदाज भी काफी स्टाइलिश लगा। बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी नवंबर 2024 में हुई थी। इस खास मौके पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर भी मौजूद रहे थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!