युवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म, पूर्व क्रिकेटर बोले- मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Aug, 2024 12:47 PM

a film will be made on the life of former cricketer  yuvraj singh

भूषण कुमार की निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले होगा, जबकि रवि भागचंदका इसके...

बॉलीवुड तड़का टीम. भूषण कुमार की निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले होगा, जबकि रवि भागचंदका इसके सह-निर्माता होंगे।

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म में युवराज सिंह के क्रिकेट करियर और निजी जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया जाएगा। फिल्म की कहानी 2007 के टी20 विश्व कप में छह गेंदों पर छक्के लगाने, युवराज की कैंसर से लड़ाई और 2012 में क्रिकेट की दुनिया में वापसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। सिंह ने 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और उनका जीवन कई चुनौतियों और उपलब्धियों से भरा रहा है।

 

इस परियोजना युवराज सिंह ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी कहानी लोगों को चुनौतियों का सामना करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, “मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि भूषण और रवि मेरी कहानी को दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसकों के सामने लाएंगे। क्रिकेट मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार है और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान यह ताकत का स्रोत रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अपने जुनून के साथ सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।”

भूषण कुमार ने कहा कि वह युवराज सिंह के प्रेरणादायक सफर को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। कुमार ने कहा, “युवराज सिंह का जीवन दृढ़ता, जीत और जुनून की एक बेमिसाल कहानी है। क्रिकेट की पिच से असल जिंदगी का ‘हीरो’ बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है।”

फिलहाल, निर्माताओं ने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!