Edited By Updated: 22 Feb, 2016 02:39 PM

थिएटर आर्टिस्ट, टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शुक्ला आज अपना जन्मदिन मना रही है। 22 फरवरी, 1982 को जन्मी शिल्प दिल्ली की रहने वाली हैं।
मुंबई : थिएटर आर्टिस्ट, टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शुक्ला आज अपना जन्मदिन मना रही है। 22 फरवरी, 1982 को जन्मी शिल्प दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ जुड़कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ से प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात 2003 में आई फिल्म 'खामोश पानी' से की। इसके बाद उन्होंने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में अभिनय किया। इसके बाद शिल्पा फिल्म 'चक दे इंडिया' में नज़र आई। इस फिल्म से उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने फिल्म 'बीए पास', 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी काम किया है।
फिल्म बीए पास में शिल्पा का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। उन्होंने फिल्म में अपने को स्टार के साथ बोल्ड सींस दे दर्शकों को हैरान कर दिया। शिप्ला कई मैगज़ीनस के लिए हॉट फोटोशूट करवा चुकी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम ये ही कामना करते हैं कि वह इसी तरह कामयाबी हासिल करते रहें।