ये है टेलीविजन की लेडी मोगैम्बो, देखिए अनुपमा की गुरु मां यानी अपरा मेहता का ये नया अंदाज़

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 30 Sep, 2023 01:37 PM

this is the lady mogambo of television

1 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2023 जरूर देखें।

मुंबई। जब से स्टार प्लस ने 5 साल बाद स्टार परिवार अवॉर्ड्स की घोषणा की है तब से ही फैन्स इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, मोहित मलिक, सयाली सालुंखे, विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी जैसी कई और हस्तियों ने इस शानदार इवेंट की शोभा बढ़ाई। इस इवेंट में स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की परफॉर्मेंस और एक्ट्स भी पेश किए गए।

दर्शकों को टेलीविजन की मोगैम्बो-अपरा मेहता देखने को मिलेंगी, जो अनुपमा की गुरु मां मालती देवी का किरदार निभा रही हैं। मालती देवी ने खुद को बॉलीवुड के सबसे फेमस विलेन्स में से एक मोगैम्बो के रूप में पेश किया हैं। जहां मालती देवी मोगैम्बो के रूप में मंच पर थिरकीं, वहीं अनुपमा ने अपनी गुरु मां को जमकर चियर किया। यह पहली बार होगा जब दर्शक स्टार परिवार अवॉर्ड्स में मालती देवी को इस अवतार में देखेंगे, और हमें यकीन है कि आप उन्हें देखना मिस नहीं करना चाहेंगे।

तो 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2023 जरूर देखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!