सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे पिता शत्रुघ्न सिन्हा, होने वाले दामाद के साथ पैपराजी के सामने दिए पोज

Edited By Parminder Kaur, Updated: 21 Jun, 2024 01:42 PM

sonakshi sinha father shatrughan sinha comes to zaheer iqbal home

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है। इसी बीच खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी के अचानक शादी करने से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी...

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है। इसी बीच खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी के अचानक शादी करने से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था। अब हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किए गए हैं। 

PunjabKesari
देर रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर के घर गए। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहीं। सोनाक्षी भी अपने माता-पिता के साथ गई। आधी रात को जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार के पास छोड़ने आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में हम देख सकते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा जहीर के घर से निकल रहे हैं और उनके होने वाले दामाद उन्हें छोड़ने आए हैं। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए। ससुर और दामाद ने एक-दूसरे को साइड हग किया। जहीर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दिए। वहीं सोनाक्षी व्हाइट कलर का कुर्ते-पायजामे में नजर आई लेकिन वह बिना पैपराजी को पोज दिए ही चली गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!