शाहरुख खान ने यूएई (UAE) में की डंकी के स्पेशल गाने की शूटिंग, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 09 Dec, 2023 05:54 PM

shahrukh khan shot the special song of dinky in uae

डंकी ड्रॉप 4 की रिलीज ने सबको बहुत उत्साहित कर दिया है, राजकुमार हिरानी ने एक दिल को छू जाने वाली दुनिया बनाई है जो की इमोशंस से भरी हुई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डंकी ड्रॉप 4 की रिलीज ने सबको बहुत उत्साहित कर दिया है, राजकुमार हिरानी ने एक दिल को छू जाने वाली दुनिया बनाई है जो की इमोशंस से भरी हुई है।  लोग न सिर्फ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि गाने को भी सराह रहे हैं, जो फिल्म के मूड को परफेक्ट सेट करता है।  और अब, और भी उत्साह बढ़ाने के लिए, एक खबर आई है कि एसआरके यूएई गए हैं एक स्पेशल डंकी गाने के शूट को करने के लिए, जो एक धमाल डांस नंबर होगा, बिल्कुल प्रमोट करने के लिए तैयार किया गया है।

प्रोजेक्ट के करीब सोर्स के मुताबिक, "एसआरके और हिरानी ने ये प्लान किया था कि वो तीन दिन में गाने की शूटिंग करेंगे और फिर वक्त पर लौटेंगे सुहाना की फिल्म के प्रीमियर के लिए जो मंगलवार रात को थी। ये नंबर अबू धाबी के बाहरी इलाके में बहुत ही लिमिटेड क्रू के साथ शूट किया गया है।" शाहरुख की लोकप्रियता को देखते हुए, सुना जा रहा है कि गाने की शूटिंग की खबर ने उनके स्थानीय प्रशंसकों में उत्साह पैदा किया।"

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।  जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!