‘पठान’ की रिलीज के बाद पहली बार शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर उमड़े फैंस को, हाथ जोड़कर किया धन्यवाद!

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 30 Jan, 2023 11:36 AM

shah rukh khan thanked the fans who gathered outside mannat

शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर अपने फैंस को ‘पठान’ की रिलीज के बाद हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने बीते रविवार को अपने मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर जमा अपने फैंस को सरप्राइज दिया। अपनी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के बाद किंग खान की यह पहली ऑफिशियल अपीयरेंस थी। एक पैपराजी अकाउंट द्वारा बीते रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक्टर ने मन्नत की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस को ग्रीट किया।

PunjabKesari

वीडियो में शाहरुख ने मन्नत के बाहर उमड़ी भीड़ को अपनी एक झलक दिखा के उन्हें सरप्राइज दिया। एक्टर ने कई बार अपने हाथ जोड़े, मुस्कुराए और 'धन्यवाद' कहा, उनके फैंस लगातार उनके लिए चीयर्स कर रहे थे। शाहरुख ने ब्लैक स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट और शूज पहने हुए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने भी मन्नत के बाहर लोगों को ग्रीट किया। पिछले हफ्ते उन्होंने ‘पठान’ की रिलीज से पहले अपने फैंस का अभिवादन किया था। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया और लिखा, " Mehmaan Nawaazi Pathaan ke ghar par… Thank u all my Mehmaans for making my Sunday so full of love. Grateful. Happy. Loved.” 

शाहरुख की हालिया रिलीज ‘पठान’ पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते रविवार को ‘पठान’ ने ग्लोबल स्केल पर ₹400 करोड़ की कमाई को पार कर लिया। फिल्म ने रिलीज होने के तीन दिनों के अंदर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹313 करोड़ कमाए। ‘पठान’ भारत में सबसे तेज ₹250 करोड़ हिट करने वाली फिल्म भी बन गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है। एक्शन स्पाई फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी लीड में है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘पठान’ आदित्य चोपड़ा की जासूसी दुनिया का हिस्सा है।

PunjabKesari

शाहरुख की लिस्ट में कई फिल्में हैं जिनमें निर्देशक राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ है, जिसमें तापसी पन्नू भी हैं। फैंस उन्हें फिल्ममेकर एटली की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ में भी देखेंगे। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!