नहीं रहे बच्चों की फेवरेट सीरीज डोरेमोन के निर्देशक Tsutomu Shibayama, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 10:46 AM

tsutomu shibayama director of the children s series doraemon passes away

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज डॉरेमोन बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। त्सुतोमु के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज 'डोरेमोन' बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। त्सुतोमु के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

त्सुतोमु शिबायामा का निधन 6 मार्च 2026 को हुआ। 84 साल के निर्देशक काफी समय से बीमारियों से लड़ रहे थे। उनके फेफड़ों में कैंसर था और इस बीमारी से लंबी जंग के बाद वो दुनिया को अलविदा कह गए।


कुछ दिनों बाद ही त्सुतोमु शिबायामा अपना 85वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वो इस दुनिया से चल बसे।


 निर्देशक शिबायामा ने 1984 से 2005 तक डोरेमोन के टीवी एनीमे लीड डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। अपने करियर में उन्होंने दो फिल्में डोरेमोन: नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल (1983) और नोबिता इन द वान-न्यान स्पेसटाइम ओडिसी भी निर्देशित की। वहीं, उनकी सीरीज के कई किरदार बच्चों के बीच काफी  मशहूर हुए थे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!