Fan Movement: स्टीवन स्पीलबर्ग से अचानक मिल शॉक्ड हुए RRR डायरेक्टर राजामौली, बोले- 'आज भगवान से मिल लिया'

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Jan, 2023 11:42 AM

rrr director ss rajamouli met steven spielberg

डायरेक्शन की दुनिया में सिक्का जमाने वाले एस. एस. राजामौली आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। एक्टर ने अपने दम पर दुनिया में खास पहचान हासिल की है। हाल ही में आयोजित हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स फंक्शन में राजामौली की फिल्म आर.आर.आर के गाने नाटू...

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्शन की दुनिया में सिक्का जमाने वाले एस. एस. राजामौली आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। एक्टर ने अपने दम पर दुनिया में खास पहचान हासिल की है। हाल ही में आयोजित हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स फंक्शन में राजामौली की फिल्म आर.आर.आर के गाने नाटू नाटू को सम्मान भी मिला, जिसके बाद दुनिया भर से उन्हें प्रशंसा मिल रही है। इस बड़ी अचीवमेंट के बाद डायरेक्टर की मुलाकात स्टीवन स्पीलबर्ग से हुई, जिसे देख उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। इस दौरान स्टीवन ने राजमौली को बधाई भी दी। 

PunjabKesari


स्टीवन स्पीलबर्ग से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर राजामौली ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने भगवान से मुलाकात कर ली'। तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है कि एस.एस. राजामौली के लिए ये कितना बड़ा मूवमेंट था। तस्वीरों में देखा जा सकता है राजामौली स्टीवन को देखकर चेहरे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी भी मौजूद थे।

 

दरअसल, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एक पार्टी होस्ट की थी जहां स्टीवन स्पीलबर्ग भी पहुंचे थे। इस दौरान एस.एस. राजामौली, स्टीवन स्पीलबर्ग को देखकर चौंक गए। एम.एम. कीरावनी ने जब एकेडमी अवार्ड विजेता स्टीवन स्पीलबर्ग से मुलाकात की तब स्पीलबर्ग ने उनके गीत नाटू-नाटू की तारीफ की।

 


कीरावनी ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हुआ जब उन्होंने कहा उन्हें नाटू-नाटू गीत काफी पसंद आया'।
फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!