First Picture: सामने आईं 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के लाडले की पहली झलक, नन्हें राजकुमार को बाहों में लिए बेहद खुशी दिखीं एक्ट्रेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Feb, 2024 04:25 PM

rajshri rani and gaurav mukesh jain baby boy first picture viral

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया।

मुंबई: 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया।

PunjabKesari

राजश्री रानी ने 1 फरवरी को सुबह करीब 5 से साढ़े पांच के बीच में बेटे को जन्म दिया। वहीं हाल ही में राजश्री रानी के बेबी बाॅय संग प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह पति गौरव मुकेश जैन भी नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

वायरल हो रही इस तस्वीर में राजश्री और गौरव ब्लैक कलर में ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। जहां गौरव राजश्री के पीछे खड़े हैं। वहीं कुर्सी पर बैठी राजश्री बाहों में अपने राजकुमार को लिए नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही हैं। 

PunjabKesari
 राजश्री ने 20 नवंबर 2020 को गौरव संग शादी रचाई थी। राजश्री और गौरव की मुलाकात स्टार प्लस के सीरियल  'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस सीरियल में  वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन शो में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!