कोरोना की चपेट में आए किच्चा सुदीप, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह

Edited By Parminder Kaur, Updated: 21 Jul, 2022 10:52 AM

kiccha sudeep tested corona positive

साउथ एक्टर किच्चा सुदीप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने के कारण एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने किच्चा सुदीप को अस्पताल से छुट्टी दे दी है और घर पर आराम करने के लिए कहा है।

मुंबई. साउथ एक्टर किच्चा सुदीप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने के कारण एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने किच्चा सुदीप को अस्पताल से छुट्टी दे दी है और घर पर आराम करने के लिए कहा है। 

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, किच्चा सुदीप पिछले कुछ दिनों से असहज महसूस कर रहे थे। इसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां जांच में पता चला कि एक्टर कोरोना पॉजिटिव है। इलाज के बाद एक्टर को घर भेज दिया गया और डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। 

PunjabKesari
बता दें किच्चा सुदीप अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रांत रोना' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ जैकलीन फर्नांडिस है। फिल्म 28 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनूप भंडारी ने इस फिल्म को डायरेक्टर किया है। किच्चा सुदीप फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण फिल्म का प्रमोशन रुक गया है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!