'कैसी ये यारियां' फेम क्रिस्नन बैरेटो ने 'सपनों के राजकुमार' संग की सगाई, नाथन ने घुटनों के बल बैठकर एक्ट्रेस को किया प्रपोज

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Apr, 2023 05:45 PM

kaisi yeh yaariyan fame krishan barreto engaged with bf nathan karamchandani

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी पर्सनालिटी क्रिस्नन बैरेटो की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम जाएंगे। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की है कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी से सगाई कर चुकी हैं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी पर्सनालिटी क्रिस्नन बैरेटो की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम जाएंगे। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की है कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी से सगाई कर चुकी हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने घुटनों के बल बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज किया। कपल की इंगेजमेंट फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खास मौके की तस्वीरें शेयर कर क्रिस्नन बैरेटो ने लिखा- "22.04.2023। मैं अपना शेष जीवन आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैं आपसे प्यार करती हूं।" 

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्रिस्नन ने सगाई के मौके थाई-हाई स्लिट ब्लू गाउन पहना और इसके साथ हाई हील पेयर की। वहीं इस लुक को उन्होंने नेकलेस और खुले बालों से कंप्लीट किया। वहीं, उनके मंगेतर इस दौरान व्हाइट  टी-शर्ट के साथ नेवी ब्लू कोट सूट पहना। नाथन ने घुटनों के बल बैठकर अपने सपनों की राजकुमारी को प्रपोज किया और हाथ में रिंग पहनाई। इस दौरान एक्ट्रेस सरप्राइज रह गईं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते दिखे। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और सगाई की बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krissann Barretto (@krissannb)

मीडिया से बातचीत करते हुए क्रिस्नन बैरेटो ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वह दुनिया में शीर्ष पर हैं क्योंकि उन्होंने अपनी आत्मा के साथी से सगाई कर ली है।  

 

काम की बात करें तो क्रिस्नन बैरेटो टीवी सीरियल कैसी ये यारियां में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने आलिया सक्सेना की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलेरिटी हासिल की। इसके अलावा वह कई अन्य सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!