मां बनने वाली हैं टीवी की 'पाखी'! शादी के 2 साल बाद नील-ऐश्वर्या के घर गूंजेगी नन्हें बच्चे की किलकारी

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Mar, 2024 02:08 PM

ghkpm fame aishwarya sharma neil bhatt expecting their first baby

मनोरंजन जगत से इस दिनों कई पाॅजिटिव खबरें आ रही हैं। बी-टाउन की कई हसीनाओं के घर इस साल नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजेगी। दीपिका पादुकोण, यामी गौतम, ऋचा चड्ढा समेत कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। अब इस लिस्ट...

मुंबई: मनोरंजन जगत से इस दिनों कई पाॅजिटिव खबरें आ रही हैं। बी-टाउन की कई हसीनाओं के घर इस साल नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजेगी। दीपिका पादुकोण, यामी गौतम, ऋचा चड्ढा समेत कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि टीवी की पाखी यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हैं।

PunjabKesari

जी हां, खबरें हैं कि ऐश्वर्या शर्मा प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही पति नील भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि "ऐसी संभावना है कि ऐश्वर्या नील भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दंपति एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और निश्चित रूप से, हर कपल की तरह, उनमें भी अपना खुद का परिवार शुरू करने की इच्छा है। और ऐसा लगता है यह सही समय है। हालांकि कपल इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं। इसके साथ ही उनका इसे पब्लिक अनाउंस करने का भी कोई प्लान नहीं है। वे ठीक समय का इंतजार कर रहे हैं।'

 

PunjabKesari

यह सब एक स्पेशल होली प्रोग्राम के लिए उनकी डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ऐश्वर्या शर्मा के गिरने की खबरों के साथ शुरू हुआ था। हालांकि सेट के सूत्रों के अनुसार पूर्व 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट ब्लड प्रेशर में कमी के  कारण बेहोश हो गई थीं। बाद में, उन्हें उनकी वैनिटी वैन में ले जाया गया था और तुरंत चिकित्सा उपचार दिया गया था। हालांकि ऐश्वर्या सेट पर लौट आईं और कुछ घंटों तक आराम करने के बाद बाकी परफॉर्मेंस पूरी की।

PunjabKesari

 

बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग के दौरान हुई थी। शो में दोनों देवर भाभी के रोल में थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। कपल ने 30 नवंबर 2021 को पारंपरिक राजस्थानी शादी रचाई थी।


 

 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!