दीपवीर का 22 करोड़ का आशीयाना: जन्माष्टमी के मौके पर दीपिका-रणवीर ने नए घर में किया गृह प्रवेश, पूरे विधि-विधान से की पूजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Aug, 2022 10:33 AM

deepika ranveer hold griha pravesh ceremony at new home in alibaug

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहा जाता है। उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात की चर्चा लगभग हर दिन होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं और इसकी झलकियां उनके सोशल मीडिया पर देखने को...

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहा जाता है। उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात की चर्चा लगभग हर दिन होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं और इसकी झलकियां उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में कपल ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में  करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा। जन्माष्टमी के मौके पर दीपवीर ने अपने इस नए आशीयाने में गृहप्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

 

पहली तस्वीर में रणवीर और दीपिका गृह प्रवेस की पूजा करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari


दूसरी फोटो में हवन करते हुए अग्नि है, जिसमें दोनों आहूति दे रहे हैं। 

PunjabKesari

इस तस्वीर में कलश रखा हुआ दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

चौथी तस्वीर में दोनों आरती कर रहे हैं। 

PunjabKesari

पांचवी फोटो में कपल ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ रखा हुआ है। 

PunjabKesari
एक फोटो में रणवीर नारियल फोड़कर उसका पानी निकाल रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों घर का मेन गेट खोलते दिख रहे हैं लेकिन इसमें केवल उनका हाथ दिख रहा है।

PunjabKesari


22 करोड़ा का आशीयाना 

खबरों की मानें तो  मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर के पास बने इस दीपवीर के आशीयाने की कीमत  22 करोड़ हैं। दीपवीर का ये नया घर 2.25 एकड़ में फैला है और इसका निर्मित क्षेत्र लगभग 18,000 वर्ग फुट है। यह एक 5BHK ग्राउंड-प्लस-फर्स्ट फ्लोर बंगला है।

 

PunjabKesari

इससे पहले खबरें आईं थी रणवीर ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपए में एक अट्रैक्टिव सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। ऐसा कहा जाता है कि ये सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी और शाहरुख खान के मन्नत के बीच स्थित है। रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि उनका ये अपार्टमेंट बैंडस्टैंड पर सागर रेशम टावर की 16वीं, 17वीं, 18वी और 19वीं मंजिल पर फैला हुआ है। इस प्रीमियम प्रोपर्टी का कुल कारपेट एरिया 11, 266 वर्ग फुट और एक 1, 300 वर्ग फुट का छत भी है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी।इसके अलावा दीपिका, अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!