Pre B'day Celebration: एक दिन पहले ही शुरू हुआ बिपाशा-करण की लाडली के बर्थडे का जश्न, केक काटने को बेताब दिखीं नन्हीं देवी

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Nov, 2023 11:52 AM

bipasha basu karan singh grover daughter devi s first birthday celebration begin

बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक प्यारी से बेटी देवी के पेरेंट्स बनकर कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब दोनों की लाडली 1 साल की होने जा रही है, ऐसे में पहले ही देवी...

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक प्यारी से बेटी देवी के पेरेंट्स बनकर कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब दोनों की लाडली 1 साल की होने जा रही है, ऐसे में पहले ही देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है। मॉम बिपाशा ने देवी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।


 


बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेटी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि देवी अपने नन्हें हाथों से केक को मसलने के लिए काफी उतावली हो रही हैं। मां बिपाशा उसे अपने हाथों से केक कटवाती नजर आ रही है।

PunjabKesari

इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-, "हमारी नन्हीं परी देवी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्यार उमड़ना शुरू हो गया है।" इस स्टोरी में उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर को भी टैग किया।


फैंस देवी के इस प्यारे से वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उसे प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की शुभकामनाए दे रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!