Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Jun, 2025 03:28 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। निकयंका काम में कितने भी बिजी क्यों ना हो बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से पीछे नहीं हटते। । प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने लिए कुछ...
लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। निकयंका काम में कितने भी बिजी क्यों ना हो बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से पीछे नहीं हटते।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने लिए कुछ वक्त निकाला ताकि वह अपनी बेटी और पति के साथ कुछ वक्त बिता सकें। प्रियंका परिवार के साथ डिज्नी वर्ल्ड पहुंचीं। डिज्नी वर्ल्ड में प्रियंका की बेटी मालती भी पहुंची। सबने एड्रेनालाईन की यात्रा की और मिक्की माउस से मुलाकात की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने फैंस को अपनी ट्रिप की झलक दिखाने की कोशिश की है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती अपनी दोस्त के साथ हाथ में हाथ डालकर मिकी माउस से मिलने जा रही हैं।

इतना ही नहीं प्रियंका ने बेटी मालती के साथ रोलर कोस्टर का भी अनुभव किया। प्रियंका ने इसका वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 'MM की पहली रोलर कोस्टर यात्रा। हम पहले चार बार जा चुके हैं माई गर्ल।'
प्रियंका जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड और कई अन्य सितारों से सजी एक्शन-कॉमेडी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह बाॅलीवुड में भी कम बैक कर रही हैं। वह एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में दिखेंगी।