फूलों से सजाया घर और हुईं आतिशबाजी...56 साल बाद घर में पैदा हुई बेटी तो पिता ने किया रॉयल वेलकम,नन्हीं राजकुमारी को लेने पहुंचा गाड़ियों का काफिला

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jun, 2025 03:25 PM

56 years later a baby girl born and this family celebrate

बेटी घर की लक्ष्मी होती है। कहते हैं बेटियां भगवान उन्हीं को देता है जो उन्हें पालने और प्यार करने की क्षमता रखते हैं।बेटियां अपने परिवार के प्रति बहुत प्यार और देखभाल करने वाली होती हैं, और वे अपने परिवार में करुणा और दया का भाव लाती हैं। हाल ही...

मुंबई: बेटी घर की लक्ष्मी होती है। कहते हैं बेटियां भगवान उन्हीं को देता है जो उन्हें पालने और प्यार करने की क्षमता रखते हैं।बेटियां अपने परिवार के प्रति बहुत प्यार और देखभाल करने वाली होती हैं, और वे अपने परिवार में करुणा और दया का भाव लाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपनी नन्हीं राजकुमारी का धूमधाम से वेलकम करता है। खुशी, भावनाओं और उत्सव से भरे पल में एक परिवार ने 56 सालों बाद जन्मी बेटी का ऐसा स्वागत किया, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahat Rawal (@dr.chahatrawal)

इस वीडियो की शुरुआत रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी कारों के काफिले से होती है जो इस खास मौके को और भी खास बना देती है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है घर को गुलाबी थीम में सजाया गया दिखाया गया है, गुब्बारों की मेहराबें, फूलों की मालाएं और पुष्पों से सजा दरवाजा इस खुशी का प्रतीक हैं। जैसे ही बच्ची घर में प्रवेश करती है,सड़कों पर आतिशबाज़ियां शुरू हो जाती हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-'56 साल बाद हमारे परिवार में बेटी का जन्म हुआ है' जो इस जश्न के पीछे की भावनात्मक गहराई को दिखाता है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!