Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jun, 2025 02:20 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजअपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात से ही फैंस अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से लोग अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा के बारे में बात करने लग गए हैं। दरअसल, कुछ देर पहले ही...
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजअपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात से ही फैंस अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से लोग अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा के बारे में बात करने लग गए हैं।
दरअसल, कुछ देर पहले ही अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिए मलाइका ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। शेयर किए वीडियो में अर्जुन कपूर उछलते कूदते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि इसे मलाइका अरोड़ा ने अपने वेकेशन के दौरान बनाया होगा।वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर... मलाइका अरोड़ा की इस विश ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया।लोग कह रहे हैं कि ब्रेकअप होने के बाद भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को भुला नहीं पाई हैं। हालांकि कुछ का कहना है कि दोनों का पैचअप हो गया है।

दरअसल, बीते साल मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर पोस्ट शेयर नहीं किया था और न ही उनके बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। उसके कुछ समय बाद अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वो सिंगल हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2019 से डेट कर रहे थे।मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ में पार्टी करते नजर आते थे. इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने से भी पीछे नहीं हटते थे और खूब सारी फोटोज शेयर करते रहते थे मगर 2024 में दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन मलाइका के साथ उनके मुश्किल समय में खड़े रहे थे। मलाइका के पिता के निधन के बाद अर्जुन उनके साथ खड़े रहे।