बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी के बर्थडे पर मौनी रॉय का दिल छु लेने वाला पोस्ट, अनदेखी  तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'आपको बनाने वाली सभी चीजों से प्यार'

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jun, 2025 03:55 PM

mouni roy s heart touching post on best friend disha patani s birthday

एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज बर्थडे है। 13 जून को एक्ट्रेस अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस की खास दोस्त मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें एक खास पोस्ट शेयर कर...

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज बर्थडे है। 13 जून को एक्ट्रेस अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस की खास दोस्त मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें एक खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। साथ ही उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड संग कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

SaveClip


 मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्त दिशा पटानी के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं, जिसमें दोनों परफेक्ट बेस्ट फ्रेंड्स गोल्स दे रही हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरी रहस्यमयी, खूबसूरत, सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और प्रिंसेस, आपको बनाने वाली सभी चीजों से प्यार करती हूं।”


उन्होंने आगे यह भी लिखा कि चाहे दिशा दुनिया के किसी भी कोने में हो, वह रोज उनका हाल पूछती हैं। मौनी ने दिशा को निंजा वॉरियर बताते हुए कहा कि वह उन्हें जितना प्यार करती हैं, उतना शायद दिशा को भी अंदाजा नहीं।

SaveClip

   
बता दें कि मौनी और दिशा पटानी इंडस्ट्री की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों को हमेशा कई इवेंट्स, पार्टीज और वेकेशन में साथ देखा जा जाता है, जहां दोनों खूब मस्ती करती नजर आती हैं।
  
 SaveClip


वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक भूत का किरदार निभाया। वहीं, दिशा पाटनी को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ में देखा गया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!