गणपति विसर्जन में झूमकर नाचीं भारती सिंह, बाद में हुईं इमोशनल बोलीं-बप्पा को विदाई देना पसंद नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Sep, 2023 05:35 PM

bharti singh emotional  ganpati immersion

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हर साल अपने घर में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। इस बार भी उन्होंने पति और बेटे संग गजानन का वेलकम किया और 20 सितंबर को उन्हें विदाई दी। कॉमेडियन ने अपनी मां, बेटा गोला के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ अपने गणेश...

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हर साल अपने घर में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। इस बार भी उन्होंने पति और बेटे संग गजानन का वेलकम किया और 20 सितंबर को उन्हें विदाई दी। कॉमेडियन ने अपनी मां, बेटा गोला के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ अपने गणेश विसर्जन किया। जहां इस दौरान उन्होंने खूब डांस किया तो बप्पा की विदाई के वक्त वह इमोशनल भी हो गईं। गणेश विसर्जन से भारती के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि भारती सिंह पूरे विधि विधान से बप्पा को विदाई देती हैं और ढोल की थाप पर झूमकर डांस भी करती हैं। 


वहीं उत्सव से जुड़े अपने इमोशंस के बारे में भारती ने कहा, "मैं पिछले कई सालों से बप्पा का अपने घर आगमन करती हूं। उन्हें विदाई देना मुझे बिल्कुल नहीं पसंद। बप्पा की विदाई के दौरान भावुक हो जाती हूं। इस बार गोला ने भी खूब एन्जॉय किया। ये फेस्टिवल मेरे और मेरे परिवार वालों के लिए हमेशा स्पेशल रहा है।"

 

बता दें, भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद कपल ने 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने उसका नाम लक्ष्य रखा लेकिन वह अपने लाडले को 'गोला' नाम से बुलाते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!