बप्पा की विदाई पर भर आईं आंखें: भारती सिंह ने डेढ़ दिन में विदा किए बप्पा, बेटे Gola के साथ किया विघ्नहर्ता का विसर्जन

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Sep, 2022 12:23 PM

bharti singh do ganpati visarjan with her son

देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 31 अगस्त को  जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। बी टाउन स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में काॅमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है। मां बनने के बाद यह भारती सिंह की...

मुंबई: देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 31 अगस्त को  जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। बी टाउन स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में काॅमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है। मां बनने के बाद यह भारती सिंह की पहली गणेश चतुर्थी थी। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे गोला को भी बप्पा का आशीर्वाद दिलाया।  

PunjabKesari

डेढ दिन तक बप्पा की सेवा करने के बाद भारती सिंह ने बेटे गोला संग मिल  विघ्नहर्ता को विदाई दी।

PunjabKesari

इस मौके पर भारती ने लाइट पिंक और स्काई ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है।

PunjabKesari

भारती अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लिए हुए हैं और बाप्पा का आशीर्वाद बेटे के साथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने घर में ही एक आर्टिफिशियल पॉन्ड बनाकर गणेश जी महाराज का विसर्जन किया हैl  

PunjabKesari

इन तस्वीरों से साफ है कि एक्ट्रेस ईको-फ्रेंडली गणेश अपने घर पर लेकर आई थीं।

PunjabKesari

बप्पा की विदाई पर भारती सिंह की आंखें नम हो गईं।

PunjabKesari

बता दें कि भारती ने इसी साल 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि वे प्यार से उसे गोला पुकारते हैं। कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!