शादी के 18 साल बाद पैरेंट्स बने अपूर्व और शिल्पा, पोस्ट शेयर कर 'परदेस' एक्टर ने दिखाया नन्हीं परी का चेहरा

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Dec, 2022 03:09 PM

apurva shilpa welcome baby girl after 18 years of marriage

एक्टर शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'परदेस' फेम एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि शादी के 18 साल बाद अपूर्व के घर बच्चे की किलकार गूंजी है। एक्टर की पत्नी शिल्पा सकलानी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के आगमन...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'परदेस' फेम एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि शादी के 18 साल बाद अपूर्व के घर बच्चे की किलकार गूंजी है। एक्टर की पत्नी शिल्पा सकलानी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। बेटी के जन्म की गुड न्यूज को अपूर्व ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

PunjabKesari


शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को अपूर्वा का बर्थडे भी था। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी संग बेटी का प्यारा सा चेहरा दिखाते हुए कैप्शन में लिखा- "और ऐसे ही, ये बर्थडे मेरे जीवन का सबसे खास दिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें सबसे खास,  अद्भुत, मैजिकल उपहार के साथ आशीर्वाद दिया हैं। अत्यंत आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं कामना करते हैं कि आप लोग हमारी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री को अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे। ओम नमः शिवाय.''

 

अपूर्व द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर की बेटी बेहद ही क्यूट है। कभी वह अपनी मां शिल्पा तो कभी पापा की गोद में नजर आ रही है। 18 साल बाद पेरेंट्स बने अपूर्व और शिल्पा की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है। एक्टर के इस पोस्ट के बाद स्टार्स और फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 


 PunjabKesari


बता दें, अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के पूरे 18 साल बाद उन्हें पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो अपूर्व ने फिल्म परदेस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' में देखा गया था, लेकिन उन्हें 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अरमान सूरी के किरदार से खूब पॉपूलेरिटी मिली।
 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!