Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jul, 2025 06:54 AM

27 जून 2025 को मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया, जिसने पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। महज 42 वर्ष की उम्र में शेफाली के यूं अचानक से उनका परिवार और पति बुरी तरह टूट गए हैं। एक्ट्रेस के निधन के बाद उनकी फैमिली के कई...
मुंबई. 27 जून 2025 को मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया, जिसने पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। महज 42 वर्ष की उम्र में शेफाली के यूं अचानक से उनका परिवार और पति बुरी तरह टूट गए हैं। एक्ट्रेस के निधन के बाद उनकी फैमिली के कई वीडियोज सामने आए थे, जिसमें वो शेफाली के निधन से काफी मायूस नजर आए थे। वहीं, हसीना के निधन के तुरंत बाद उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने डॉगी संग नॉर्मल हालत में टलहते दिखाई दिए थे। इस वीडियो के लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था। वहींं अब हाल ही में पराग और शेफाली के करीबी दोस्त पारस छाबड़ा ने वायरल वीडियो पर खुलकर बात की है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने वायरल वीडियो की वजह से हुई पराग की ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि लोगों को उस समय उनकी मानसिक स्थिति समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चूंकि शेफाली अपने कुत्ते के बहुत करीब थी, इसलिए उनकी मृत्यु के बाद पराग की उसके प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ गई।
पराग ने कहा कि शेफाली और पराग दोनों ही अपने पालतू कुत्ते के बहुत करीब थे। वह उनके लिए एक परिवार के सदस्य की तरह है। एक घर में तीन सदस्य एक साथ रह रहे थे और उनमें से एक अचानक चला गया। ऐसी स्थिति में, आपको पराग की मानसिक स्थिति को समझना चाहिए। वह उसे और भी करीब और अपने दिल के बहुत करीब रखना चाहेगा। एक ही समय में डर और लालसा की भावना होती है। लोगों को यह अजीब लग सकता है, लेकिन चूंकि मैं उन्हें करीब से जानता हूं, इसलिए मैं उनकी मेंटेलिटी को समझता हूं। इसके अलावा, उनका कुत्ता भी बूढ़ा हो गया है और ठीक से देख नहीं सकता है। इसलिए, पराग की उसके प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

बिग बॉस 13 में नजर आ चुके पारस ने आगे बताया कि कुत्ते बहुत संवेदनशील होते हैं। जब उनके आस-पास कुछ गलत होता है तो वे उसे भांप लेते हैं। उसे भी पता चल गया था कि शेफाली अब नहीं रही। वह उसके जाने से दुखी और प्रभावित था।