Edited By suman prajapati, Updated: 22 Aug, 2025 11:08 AM

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने काम के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं फिर आंधी आए चाहे तूफान, इसकी जरा भी परवाह नहीं करते। हाल ही में उनकी फिल्म बंगाल फाइल्स का...
मुंबई. 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने काम के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं फिर आंधी आए चाहे तूफान, इसकी जरा भी परवाह नहीं करते। हाल ही में उनकी फिल्म बंगाल फाइल्स का ट्रेलर सामने आया, जिसमें एक बच्चे की झलक दिखाई गई है, जिसका नाम तैमूर है। फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर रखने पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि ऐसा करके विवेक अग्निहोत्री ने सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर पर तंज कसा है। अब इस पूरे विवाद पर डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बंगाल फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम का मजाक नहीं उड़ाया है।

विवेक ने कहा, "बहुत से लोगों ने अपने बच्चों का नाम तैमूर रखा हुआ है। सैफ पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। जब मैं समरकंद में ताशकंद फाइल्स की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने वहां पर तैमूर का मकबरा देखा था। उस मकबरे के बाहर लिखा हुआ था, उसने सबसे अमीर सल्तनत पर विजय हासिल की है। वह उसे वहां का शासन देना चाहते थे, लेकिन उसने उसके लिए मना कर दिया और कहा कि वह तब इसे स्वीकार नहीं करेगा, जब तक वह दिल्ली पर विजय नहीं पा लेता"।
विवेक अग्निहोत्री ने राजा तैमूर पर बात करते हुए आगे कहा, "उसने एक रात में ही कई लोगों का कत्ल किया था। रास्ते में उसने कई लोगों के साथ दुष्कर्म किया और साथ ही लूटपाट भी मचाई। हां वह अपने देश में हीरो है, उनके लिए एक महान व्यक्ति है, लेकिन हमारे लिए नहीं है। निश्चित तौर पर किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए, ये कोई सवाल ही नहीं है"।
बता दें, 'बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर 16 अगस्त को जारी किया गया है। वहीं, यह फिल्म जल्द ही यानी अगले महीने 5 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।