रेड सूट, हाथों में कोडी के बने कलीरे और पहाड़ी नथ पहने बला की खूबसूरत दिखीं विक्रांत मैसी की दुल्हनिया, देखें शीतल कीं 'चूड़ा-भात रस्म' की तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Feb, 2022 05:00 PM

vikrant sheetal wedding actress looks beautiful in himachal bride

बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग शादी रचाई। कपल ने हिमाचल में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही शीतल अपनी वेडिंग रस्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी के बाद अब शीतल ने अपनी...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग शादी रचाई। कपल ने हिमाचल में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही शीतल अपनी वेडिंग रस्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी के बाद अब शीतल ने अपनी चूड़ा भात रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शीतल ने इस रस्म के लिए रेड कलर के सूट को चुना जिसमें वह खूबसूरत दिखीं। उनके सूट पर हैवी स्टोन और जरी की कढ़ाई का काम किया। हाथों में रेड चूड़ा, मेहंदी, कोड़ी से बने कलीरे, पहाड़ी नथ, पैरों में पहनी पायल उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं।

PunjabKesari

खास बात ये है कि, शीतल ने इस रस्म के दौरान बिना मेकअप वाले लुक को चुना, लेकिन उनके चेहरे पर शादी का ग्लो अलग ही दिख रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ठाकुर ने कैप्शन में लिखा- ''हिमाचली दुल्हन बनते हुए।'' एक्ट्रेस के हिमाचली ब्राइड लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी।

PunjabKesari

 इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। सात फेरे लेने से पहले कपल ने वैलेनटाइन के मौके पर अपनी मैरिज रिजस्टर करवाई थी। 

PunjabKesari

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!