'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार..विक्की ने शेयर की पत्नी कैटरीना संग बिताए खास लम्हों की तस्वीरें, बोले- 'तुम्हारे साथ यादें बनाना..

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jul, 2024 02:54 PM

vicky kaushal shares romantic post on wife katrina kaif birthday

बॉलीवुड की बार्बी यानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज बर्थडे है। 16 जुलाई को एक्ट्रेस पूरे 41 साल की हो गई हैं और इस मौके पर उन्हें चौतरफा से फैंस व करीबी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच कैट के पति विक्की कौशल ने अपनी अर्धांगिनी के लिए खास...

मुंबई. बॉलीवुड की बार्बी यानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज बर्थडे है। 16 जुलाई को एक्ट्रेस पूरे 41 साल की हो गई हैं और इस मौके पर उन्हें चौतरफा से फैंस व करीबी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच कैट के पति विक्की कौशल ने अपनी अर्धांगिनी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है और जन्मदिन की बधाई देते हुए उन पर खूब प्यार लुटाया है।

PunjabKesari
विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के जन्मदिन पर उनके साथ कई रोमांटिक और क्यूट मोमेंट की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- 'तुम्हारे साथ यादें बनाना मेरी ज़िंदगी का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार!'

 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की किसी फोटो में पत्नी को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं तो किसी में दोनों एक साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

किसी फोटो में दोनों पिज्जा खाते तो  किसी में विक्की अपनी लेडीलव के सोते हुए क्यूट मोमेंट कैद करते दिख रहे हैं। फैंस कपल की इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर कैटरीना को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था और फिर दिसंबर 2021 में कपल ने शादी रचा ली थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!