पत्नी का हाथ थाम वरुण ने कृति सेनन के दीवाली बैश में मारी शानदार एंट्री, गोल्डन साड़ी में 'मिसेज धवन' ने चुराई लाइमलाइट

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Oct, 2022 11:44 AM

varun dhawan and natasha dalal attend kriti sanon s diwali bash together

खुशियों और प्रकाश का त्योहार दीवाली बेहद नजदीक हैं। बॉलीवुड में हर साल दीवाली काफी धूमधाम से मनाई जाती है। न सिर्फ दीवाली के दिन बल्कि इससे कई दिन पहले ही त्योहार का सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है। सेलिब्रेटीज अपने दोस्तों के लिए कुछ दिनों पहले ही...

बॉलीवुड तड़का टीम. खुशियों और प्रकाश का त्योहार दीवाली बेहद नजदीक हैं। बॉलीवुड में हर साल दीवाली काफी धूमधाम से मनाई जाती है। न सिर्फ दीवाली के दिन बल्कि इससे कई दिन पहले ही त्योहार का सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है। सेलिब्रेटीज अपने दोस्तों के लिए कुछ दिनों पहले ही दीवाली पार्टी होस्ट करते हैं और खूब मस्ती करते हैं। वहीं इस बार इंडस्ट्री में यह रौनक देखने को मिल रही है। बुधवार रात एक्ट्रेस कृति सेनन ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए दीवाली पार्टी होस्ट की, जहां सितारों ने शानदार एंट्री मारी। वहीं बैश में पत्नी नताशा दलाल संग शामिल हुए वरुण धवन खूब लाइमलाइट चुराते दिखे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वरुण धवन ने अपनी पत्नी का हाथ थामकर पार्टी में एंट्री मारी।

PunjabKesari

 

एक साथ दोनों जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते दिखे। लुक की बात करें तो इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में एक-दूजे संग ट्विनिंग करता दिखा।

PunjabKesari

 

नताशा दलाल गोल्डन फ्रिल्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। इसके साथ उन्होंने नेक पर खूबसूरत नेकलेस पहना और हाथों में साड़ी से मैचिंग पर्स कैरी किया। ओवरऑल लुक में नताशा की खूबसूरत देखते ही बन रही है।

PunjabKesari

 

वहीं वरुण धवन भी गोल्डन कुर्ता, व्हाइट पैजामा में काफई डैशिंग लगे। एक साथ कपल की बॉन्डिंग लोगों का खूब दिल जीत रही है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ दिखेंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!