'मैडम किस स्लमडॉग सेंटर से गोद ली बेटी?' लाडली पर आई बात तो मंदिरा बेदी ने ट्रोल्स को यूं चखाया मजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Apr, 2021 02:55 PM

user calling mandira bedi daughter tara street kid from slumdog centre

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने  2020 में एक बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम  तारा बेदी रखा है। वह अक्सर बेटी तारा और बेटे वीर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बेटी गोद लेने से पहले उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि कोई उस नन्हीं...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने  2020 में एक बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम  तारा बेदी रखा है। वह अक्सर बेटी तारा और बेटे वीर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बेटी गोद लेने से पहले उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि कोई उस नन्हीं बच्ची को लेकर इस तरह के भद्दे कॉमेंट कर देगा।

PunjabKesari

दरअसल, मंदिरा ने हाल ही में अपनी बेटी और बेटे का एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया, जिन पर कुछ यूजर्स ने बेटी तारा को लेकर भद्दे कमेंट कर दिए।  एक यूजर ने मंदिरा से पूछा-मैडम आपने किस स्लमडॉग सेंटर से अपनी प्रॉप बेटी को गोद लिया?'

PunjabKesari

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'गोद ली गई बच्ची एकदम अलथ-थलग महसूस कर रही है। तुम लालची नशा करने वाले लोग इस झुग्गी-झोपड़ी वाली बच्ची को हमेशा के लिए डरा रहे हो।' बेटी को लेकर किए ऐसे कमेंट्स को देख मंदिरा भी कहां चुप्प रहने वाली थी।

PunjabKesari

उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। मंदिरा बेदी ने एक को जवाब देते हुए लिखा-'ऐसे लोगों को स्पेशल अटेंशन दिए जाने की जरूरत है। तुम्हें मेरी अटेंशन मिल गई।'

PunjabKesari

 

 वहीं दूसरे यूजर को जवाब देते हुए मंदिरा ने लिखा-'मॉडल नागरिक भी पीछे नहीं। वह खुद को राजेश त्रिपाठी कहते हैं, जो निश्चित रूप से उनका नाम नहीं है, क्योंकि इस तरह के बीमार भी सबसे बड़े कायर होते हैं, जिन्हें सिर्फ गुमनामी की ढाल के पीछे छिपकर अपनी जीभ चलाना आता है।'

PunjabKesari

बता दें कि मंदिरा बेदी ने अक्टूबर 2020 में तारा को गोद लिया था। उस वक्त उन्होंने एक फैमिली तस्वीर शेय की थी। तारा से पहले मंदिरा का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने वीर रखा है।  मंदिरा ने 1999 में राज कौशल से शादी रचाई थी।  शादी के 12 साल बाद उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!