41 की उम्र में फिर दुल्हन बनेंगी टीवी की कमोलिका! बोलीं-'बच्चे चाहते हैं मेरा घर बसे और ऐसा भी नहीं है कि मेरा टाइम चला गया '

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Apr, 2021 11:08 AM

urvashi dholakia in wedding plans said my children want me to get married

टीवी इंडस्ट्री की कमोलिका यानि उर्वशी ढोलकिया महज 16 साल की झी जब उन्होंने शादी की थी।  जबकि 17 साल की उम्र से ही वह जुड़वा बेटों सागर और क्ष‍ितिज की मां बन गई। उर्वशी ढोलकिया की शादी ज्यादा देर नहीं चल सकी। पति से अनबन की वजह से उन्होंने शादी के 2...

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की कमोलिका यानि उर्वशी ढोलकिया महज 16 साल की झी जब उन्होंने शादी की थी।  जबकि 17 साल की उम्र से ही वह जुड़वा बेटों सागर और क्ष‍ितिज की मां बन गई। उर्वशी ढोलकिया की शादी ज्यादा देर नहीं चल सकी। पति से अनबन की वजह से उन्होंने शादी के 2 साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद से ही वह सिंगर मदर बन बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस का परिवार चाहता है कि वो अब 'घर बसाए। हाल ही में उर्वशी ने पहली बार इस पर चुप्‍पी तोड़ी है और पर्सनल लाइफ की कई सारी बातें शेयर की हैं।

PunjabKesari

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उर्वशी ने कहा- 'मेरे बच्‍चे और मेरा परिवार हमेशा से यह चाहता रहा है कि मैं सेट्ल हो जाऊं। मेरे बच्‍चे मुझसे अक्‍सर पूछते हैं कि मैं किसी से शादी क्‍यों नहीं कर लेती, लेकिन जब भी मेरे सामने यह सवाल आता है तो मुझे हंसी आ जाती है।'

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा- 'ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास न तो कभी इतना समय रहा और न ही मेरी इच्‍छा हुई कि मैं इस बारे में सोचूं। मैं हमेशा अपने काम में व्‍यस्‍त रही। वर्कफ्रंट और बच्‍चों की परवरिश दोनों में संतुलन बनाया। उनकी पढ़ाई पर फोकस किया। मुझे ऐसा लगता है कि जब भी आप किसी रिलेशन की बात करते हैं तो आपको सबसे पहले खुद में ताकतवर महसूस करने की जरूरत है।'

PunjabKesari

अपनी बात जारी रखते हुए उर्वशी कहती हैं- 'क्‍या सोचूं मैं, ऐसा नहीं है कि मेरा टाइम चला गया है लेकिन मैं एक पॉइंट के बाद किसी भी बात पर बहुत ज्‍यादा नहीं सोच सकती। यदि ऐसा होना होगा तो किसी दिन हो जाएगा। दूसरी बात यह है कि मैं एक स्‍वतंत्र औरत हूं और मैंने अपनी जिंदगी अपने मूल्‍यों पर जीना सीखा है। इसलिए मुझे कोई ऐसा साथी चाहिए जो मुझे समझे, मेरी आजादी को समझे, न कि मुझे बांधे या कमतर आंके।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो उर्वशी ढोलकिया ने एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी से खूब सुर्खियां बटौरी थी। वह कॉमेडी सर्कस,देख भाई देख शक्‍त‍िमान,मेहंदी तेरे नाम की' जैसे सीरियल्स का भी हिल्सा रह साल 2012 में उर्वशी ढोलकिया ने 'बिग बॉस 6' में हिस्‍सा लिया और शो की विनर भी बनीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उर्वशी एक्टर अनुज सचदेवा को भी डेट चुकी हैं। उर्वशी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में  अनुज सचदेवा संग नजर आ चुकी हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!