Viral Video: फिमेल फैन की इस हरकत ने Aditya Roy Kapur को किया अनकंफर्टेबल, मना करने पर भी...

Edited By Mehak, Updated: 12 Feb, 2025 05:59 PM

this action of the female fan made aditya roy kapur uncomfortable

आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन उन्हें जबरन किस करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस हरकत से आदित्य काफी अनकंफर्टेबल हो गए और हंसते हुए खुद को बचाने की कोशिश की। हालांकि, फैन नहीं मानी और जाते-जाते उनके हाथ पर किस कर...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को फिल्म 'आशिकी 2' के बाद से ही फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। उनकी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है, खासकर लड़कियों के बीच। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिल भी आदित्य के लिए धड़क चुका है, और उनकी फीमेल फैंस उन्हें देखकर अपनी दीवानगी छिपा नहीं पातीं।

हाल ही में आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ महिलाओं के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी, जिससे आदित्य काफी अनकंफर्टेबल हो गए। वह महिला फोटो खिंचवाने के बहाने उनके पास आई और फिर जबरदस्ती उन्हें गाल पर किस करने की कोशिश करने लगी। आदित्य ने मुस्कुराते हुए उस महिला को खुद से दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

आदित्य ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और गाल पर किस करने से रोक लिया, लेकिन जाते-जाते उस महिला ने उनके हाथ पर किस कर ही दिया। इस पूरे वाकये में आदित्य काफी ऑकवर्ड नजर आए और ऐसा लगा जैसे वह जल्दी से जल्दी वहां से निकलना चाहते थे।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उस महिला की तुलना मशहूर सिंगर उदित नारायण से कर रहे हैं। हाल ही में उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक शो के दौरान एक महिला को किस करते नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसी वजह से लोग आदित्य के इस वाकये को उदित नारायण की घटना से जोड़कर देख रहे हैं और मजाक में उस महिला को 'फीमेल उदित नारायण' कह रहे हैं।

सेलिब्रिटीज को अक्सर फैंस के बीच ऐसे अजीबोगरीब और असहज पल का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ज्यादातर ऐसी घटनाएं एक्ट्रेसेस के साथ होती हैं, लेकिन इस बार आदित्य रॉय कपूर भी ऐसी स्थिति का शिकार हो गए।

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!