'वो किसी से नहीं डरता..'जन नायकन' की रिलीज में हो रही देरी पर थलपति विजय के पिता ने दी प्रतिक्रिया

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Jan, 2026 03:52 PM

thalapathy vijay s father reacts to the delay in the release of jana nayagan

निर्देशक, निर्माता और एक्टर थलपति विजय पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म इसी महीने 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन इसके सर्टीफिकेशन को लेकर मामला गड़बड़ा गया और अब तक यह रिलीज नहीं हो पाई। वहीं, हाल ही...

मुंबई. निर्देशक, निर्माता और एक्टर थलपति विजय पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म इसी महीने 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन इसके सर्टीफिकेशन को लेकर मामला गड़बड़ा गया और अब तक यह रिलीज नहीं हो पाई। वहीं, हाल ही में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने 'जन नायकन' की रिलीज में बार-बार हो रही देरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

थलपति विजय के पिता ने अदालत के नए फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इस फैसले पर मामले की दोबारा सुनवाई होगी। उन्होंने विजय के मजबूत इरादे पर जोर देते हुए कहा कि विजय किसी चुनौती से नहीं डरते। वे हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं। 

PunjabKesari

 

फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर चंद्रशेखर ने कहा, 'लोगों को पता है कि करूर में क्या हुआ था। विजय किसी से नहीं डरता। उसकी सफलता की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। 'जन नायकन' तय समय पर रिलीज न होने की वजह सबको पता है। 


थलपति विजय के पिता ने आगे कहा कि राजनीति में पहली बार आने वाले व्यक्ति को बाधाएं आना आम बात है। विजय को भी ऐसी कई बाधाएं मिलेंगी। उसके राजनीति में आने के बाद युवा और महिलाएं राजनीति पर खुलकर बात कर रही हैं। वे मुझसे ज्यादा बोल्ड हैं।' 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!