Good News: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, पति फहाद संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jun, 2023 12:47 PM

swara bhasker fahad expecting first baby actress shares baby bump photos

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे ही दी है। कपल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और यह अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है।...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे ही दी है। कपल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और यह अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस की बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

 

 

 

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति के साथ बैठी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का जवाब एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड (और क्लूलेस!)!" 

PunjabKesari

 

बता दें, स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 13 मार्च को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी। वहीं शादी के अब तीन महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है और लोग उनका बड़ा सा बेबी बंप देख काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं कई उनके फैंस कपल को इस खुशखबरी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!