Edited By suman prajapati, Updated: 09 May, 2025 01:06 PM

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी बेटी राबिया संग मदरहुड पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी लाडली संग बिताए खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 8 मई, 2025 को उन्होंने अपनी बेटी की एक प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की,...
मुंबई. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी बेटी राबिया संग मदरहुड पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी लाडली संग बिताए खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 8 मई, 2025 को उन्होंने अपनी बेटी की एक प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह आलमारी के ऊपर बैठी हुई अपनी मां की स्किनकेयर और मेकअप की चीज़ों को तलाशती हुई दिखाई दे रही है।
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें उनकी बेटी राबिया टेबल पर बैठकर खेल रही है, जबकि स्वरा भास्कर ने इस पल को कैद करने के लिए अपना चाय का ब्रेक रोक दिया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'इस बीच, रब्बू जी किनारे पर रह रही हैं ... हर दिन खतरनाक नए खेल खोज रही हैं।'

फैंस स्वरा की लाडली की इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में राजनीतिज्ञ फहाद अहमद के साथ शादी रचाई थी। उसी साल सितंबर में उन्होंने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया, जो अब करीब डेढ़ साल की हो गई है।
काम की बात करें तो स्वरा भास्कर 'रांझणा', तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो, निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा और शीर कोरमा जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।